बालोद: जिला प्रेस क्लब बालोद के पत्रकारों ने उड़ीसा में महाप्रभु जगन्नाथ सहित कई तीर्थों के किए दर्शन
Balod, Balod | Apr 2, 2026 बालोद जिला प्रेस क्लब बालोद के पुनर्गठन के बाद पहली बार आयोजित 4 दिवसीय तीर्थ यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। अध्यक्ष संतोष साहू के नेतृत्व में 22 पत्रकारों का दल उड़ीसा के विभिन्न धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों के भ्रमण पर निकला, जहां आस्था, एकता और सांस्कृतिक अनुभव का अद्भुत संगम देखने को मिला।