नागौद: पैसा नहीं देने पर मोटरसाइकिल में आग लगाने वाले आरोपी को सिविल लाइन पूलिस ने किया गिरफ्तार
Nagod, Satna | Jun 13, 2026 सिविल लाइन पुलिस ने गुंडागर्दी कर रुपये की मांग करने तथा पैसे नहीं देने पर मोटरसाइकिल में आग लगाने वाले आरोपी सुनील उर्फ शिशिर सोनी निवासी बगहा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने धमकाते हुए रुपये मांगे थे और मांग पूरी नहीं होने पर मोटरसाइकिल में आग लगा दी थी। मामले की शिकायत मिलने के उपरांत इस कार्यवाही को अंजाम दिया हैं।