गोरखपुर पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नकबजनी और चोरी की घटनाओं में लिप्त दो शातिर अपराधियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देश पर, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी कैण्ट के पर्यवेक्षण में की गई।