सिवनी: भोमा के पास अनियंत्रित बाइक दुर्घटनाग्रस्त, सवार घायल
Seoni, Seoni | May 15, 2026 सिवनी के कान्हीवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत भोमा के पास एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। शुक्रवार को बताया गया कि हादसे में बाइक सवार 2 लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जंहा घायलों का ईलाज जारी है। वही पुलिस द्वारा घटना के कारणों की जांच की जा रही है।