चरपोखरी: बगही टोला में मछली मारने के मामले में हत्या के नामजद आरोपी को किया गया गिरफ्तार
चरपोखरी थाना की पुलिस ने हत्या के मामले में एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शुक्रवार के दोपहर 1:00 बजे के करीब थाना अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के द्वारा बताया गया कि बगही टोला पर नदी में मछली मारने के विवाद को लेकर एक व्यक्ति के पूर्व में हत्या हुई थी। जिसके नामजद आरोपी धनजी चौधरी को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है।