लाडपुरा: कोटा में कुत्तों ने डेढ़ साल की बच्ची को नोंचा, शरीर पर 4-5 जगह काटा, दादा बचाने दौड़े तो 7 फीट तक घसीटकर ले गए कुत्ते
Ladpura, Kota | Jul 24, 2025 कोटा में दादा के साथ घर के सामने सड़क पर खेल रही डेढ़ साल की बच्ची पर कुत्तों ने हमला कर दिया। दादा बच्ची से कुछ दूरी पर टहल रहे थे। दादा जैसे ही पोती को बचाने दौड़े तो कुत्तों ने उसे मुंह में दबोच लिया और करीब 7 फीट तक घसीटकर ले गए।