नौबतपुर: नौबतपुर में हृदय गति रुकने से दुकानदार की मौत, परिजनों ने लगाया मानसिक तनाव का आरोप
नौबतपुर के लख पर इलाके में शनिवार की सुबह करीब 8 बजे दुकानदार संजय प्रसाद उर्फ मुन्ना साव की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार और स्थानीय लोगों में शोक है। परिजनों का आरोप है कि ओवरब्रिज निर्माण के कारण घर व दुकान तोड़ने के नोटिस से वे मानसिक तनाव में थे। लोगों का कहना है कि परियोजना से सैकड़ों परिवार प्रभावित हैं और रोजी-रोटी पर संकट है। ग्राम