गोरखपुर: एसएसपी कार्यालय पर आत्मदाह का प्रयास करने वाली महिला को बचाने वाले पुलिस कांस्टेबल को एसएसपी ने किया पुरस्कृत
एसएसपी के स्कोर्ट ड्यूटी पर तैनात आरक्षी हरेश यादव द्वारा पुलिस ऑफिस पर आत्मदाह का प्रयास करने वाली महिला को तत्काल कार्यवाही करते हुए आत्मदाह करने से रोका गया। महिला को किसी प्रकार की कोई शारीरिक क्षति नहीं हुई है। आरक्षी हरेश यादव के साहसिक कार्य हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा प्रशस्ति पत्र व नगद 1000 रुपये से पुरस्कृत किया गया।