गोरखपुर: धर्मशाला से पांडे हाता तक बनने वाले सड़क की चौड़ाई 12.5 मीटर होने पर व्यापारियों ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद
धर्मशाला से पांडे हाता तक विरासत गलियारा घोषित होने के बाद सड़क को 16.5 मीटर चौड़ा किए जाने का प्रस्ताव बनाया गया था। यह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ड्रीम प्रोजेक्ट है। सड़क चौड़ीकरण में सैकड़ो मकान और दुकान टूटने वाले थे जिसका विरोध स्थानीय व्यापारी कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने इन लोगों की बातों को सुनने के बाद अब सड़क की चौड़ाई 12.5 मी करने का निर्देश दिया।