गोरखपुर: हत्या के प्रयास के आरोप में रामगढ़ताल पुलिस ने दो युवकों को महेवा बड़ा टोला से किया गिरफ्तार
बीते दिनों रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में एक युवक को बेरहमी से पीट कर अधमरा करने वाले हत्या के प्रयास के दो आरोपियों को रामगढ़ ताल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम मोनू निषाद व सनी निषाद है। पुलिस इन दोनो की सरगर्मी से तलाश कर रही थी। रामगढ़ताल थाना प्रभारी चितवन सिंह ने बताया कि मुखबिर की सटीक सूचना पर इनकी गिरफ्तारी को सुनिश्चित किया गया है।