गोरखपुर: पीपीगंज पुलिस ने चोरी के आरोप में रवेलिया से एक युवक को किया गिरफ्तार, चोरी के रुपए बरामद
पीपीगंज थाना क्षेत्र के एक दुकान में घुसकर गल्ले से ₹2000 नगद चोरी करने वाले आरोपी दीपक यादव को पुलिस ने रवेलिया से गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने चोरी किए गए पैसों में से ₹1000 नगद की बरामदगी कर ली है। बाकी ₹1000 आरोपी ने अपने शौक के लिए खर्च कर दिए थे। पुलिस ने बताया कि आरोपी दीपक की तलाश की जा रही थी। इसे मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया।