बिहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत मूसेपुर गांव में पूर्व के विवाद के लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। इस मारपीट के दौरान एक महिला घायल हो गई। जिसे इलाज हेतु स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसका उपचार चल रहा है, मारपीट के दौरान कुंती देवी नामक महिला घायल हो गई। मारपीट का मामला बुधवार की रात्रि 9:10 के करीब की है।