जंदाहा: करंट लगने से निजी मिस्त्री की मौत, परिजनों ने साजिश की आशंका जताई
वैशाली जिले के जंदाहा थाना क्षेत्र के गराहीं पंचायत में बुधवार दोपहर बिजली करंट लगने से एक निजी मिस्त्री की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक बहसी पंचायत के कादीलपुर निवासी 28 वर्षीय कुंदन कुमार सिंह था, जो लाइनमैन के अधीन 11 हजार लाइन पर कार्य कर रहा था।बताया गया कि शटडाउन लेने के बाद काम शुरू किया गया था, लेकिन दूसरे पोल पर चढ़ते ही अचानक बिजली प्रवाहित हो गई,