बालोद: मणिपुर में आतंकियों से लोहा लेने वाले बालोद जिले के जवान भोजराम साहू को मिलेगा शौर्य चक्र, राष्ट्रपति करेंगे सम्मानित
Balod, Balod | Jun 7, 2026 बालोद जिले के ग्राम ढोर्रीठेमा निवासी असम राइफल्स के जवान भोजराम साहू को उनकी वीरता और कर्तव्यपरायणता के लिए शौर्य चक्र से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान 8 जून को राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के द्वारा प्रदान किया जाएगा।