आगरा: जल शक्ति अभियान की समीक्षा: विकास भवन में CDO की अध्यक्षता में बैठक, भूजल रिचार्ज पर दिए गए सख्त निर्देश
Agra, Agra | Jan 19, 2026 जल शक्ति अभियान के अंतर्गत 19 जनवरी 2026 को विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती प्रतिभा सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में जल संरक्षण व भूजल पुनर्भरण से जुड़े विभागों के अधिकारी और केन्द्रीय भूजल बोर्ड, नई दिल्ली के वैज्ञानिक मौजूद रहे। वैज्ञानिकों ने ग्रामवार जल संचयन व भूजल रिचार्ज योजना पर तकनीकी सहयोग देने की जानकारी दी।