हाथरस: गांव ताजपुर रेलवे ट्रैक पर पैसेंजर ट्रेन से गिरकर महिला के कटे पैर, जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
मुरसान थाना क्षेत्र के गांव ताजपुर रेलवे ट्रेक के पास शनिवार दोपहर 1:30 बजे के लगभग मथुरा जाने वाली पैसेंजर ट्रेन से गिरकर महिला के पैर कट गए दुर्घटना को देखकर मौके पर लोगों की भीड़ लग गई सूचना पर पहुंची rpfपुलिस घायल महिला को जिला अस्पताल लेकर आई जहां डॉक्टरों ने उपचार के दौरान महिला को मृत घोषित कर दिया पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम भिजवाया है!