अमरोहा: चौधरपुर गांव के पास नेशनल हाईवे 9 पर टोरेंट गैस पाइपलाइन में लीकेज से लगी भीषण आग, लपटें देख मचा हड़कंप
Amroha, Amroha | Apr 20, 2025 शनिवार रविवार की रात करीब 10:00 बजे उस वक्त हड़कंप मच गया, जब नेशनल हाईवे-9 पर स्थित चौधरपुर गांव के पास टोरेंट गैस पाइपलाइन में गैस लीकेज होने के कारण अचानक भीषण आग लग गई। आग की तेज़ लपटें उठते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही डिडौली कोतवाली पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और तुरंत आग बुझाने की कोशिश में जुट गईं।