मुज़फ्फरनगर: तितावी में जिम संचालक को दिनदहाड़े मारी गोली, हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर, दो युवकों पर गोली मारने का आरोप।
तितावी में जिम संचालक को दिनदहाड़े मारी गोली, हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर मुजफ्फरनगर; जनपद के तितावी थाना क्षेत्र में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक जिम संचालक पर दिनदहाड़े फायरिंग कर दी गई। हमले में जिम मालिक नीतीश गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल ले जाया गया और प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। इस सनसनीखेज वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।