पालीगंज: लालगंज सेहरा गांव में आपसी विवाद को लेकर हुए मारपीट के दौरान एक महिला हुई घायल
पालीगंज के लालगंज सेहरा गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट के दौरान एक महिला घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए लोगों के सहयोग से निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। जहां घायल महिला का इलाज चल रहा है। लोगों ने बताया कि आपसी विवाद के दौरान हुई मारपीट के क्रम बीच बचाव करने पहुंची महिला मारपीट में घायल हो गई। घायल महिला रजनी देवी बताई जा रही है।