सांगानेर: जयपुर-अजमेर नेशनल हाईवे 48 पर मौखमपुरा के समीप तेज रफ्तार ट्रेलर ने कंटेनर को मारी टक्कर, चालक केबिन में फंसा
जयपुर-अजमेर नेशनल हाईवे 48 पर मौखमपुरा पुलिया के पास एक सड़क हादसे में ट्रेलर ने आगे चल रहे कंटेनर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रेलर का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक उसमें फंस गया। हादसे मे कंटेनर चालक भी घायल हो गया। वही हादसे की सूचना मिलते ही मौखमपुरा थाना प्रभारी सुरेश कुमार गुर्जर पुलिस जाब्ते के साथ मौके पहुंचे।