कलेर: मेहंदिया थाने का वार्षिक निरीक्षण, लंबित मामलों के जल्द निपटारे के निर्देश
Kaler, Arwal | Mar 31, 2026 अरवल के सर्किल इंस्पेक्टर दिनेश कुमार द्वारा मेहंदिया थाना का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना के सभी अभिलेखों, पंजीयों तथा विभिन्न रजिस्टरों की बारीकी से जांच की गई। इस दौरान थाना परिसर की स्वच्छता व्यवस्था का भी जायजा लिया गया और उसे बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के क्रम में लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन करने के निर्देश दिए