पिपलोदा तहसील के ग्राम शूजापुर में मध्यप्रदेश का पहला गौ चिकित्सालय बनने जा रहा है। करीब 5 करोड़ रुपये की लागत से 100 बीघा भूमि पर बनने वाले इस चिकित्सालय का भूमि पूजन मकर संक्रांति 14 जनवरी को होगा।दाता देवी फाउंडेशन व अन्य सहयोगी संस्थाओं के माध्यम से निर्माण होगा। चिकित्सालय में 100 गायों के लिए वार्ड, निःशुल्क उपचार और एम्बुलेंस की सुविधा रहेगी।