कैलारस: पचोखरा सोसाइटी से अलग होकर चिन्नौनी चंबल की नई सोसाइटी गठित, पुष्पराज सिकरवार सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने गए
कैलारस। पचोखरा सोसाइटी से अलग होकर चिन्नौनी चंबल की नई सोसाइटी गठित हुई। जिसमें सर्वसम्मति से पुष्पराज सिंह सिकरवार को अध्यक्ष चुना गया है। चिन्नौनी चंबल सोसाइटी में ग्राम पंचायत चिन्नोनी बर्रेड और सिंगरौली शामिल है। अध्यक्ष चुने जाने पर पुष्पराज सिकरवार ने कहा कोई भी व्यक्ति खाद सहित अन्य सामग्री के लिए परेशान नहीं होगा। यह गठन 29 नवंबर को दोपहर 4 बजे हुआ।