लखीमपुर खीरी जिले के ढखेरवा खालसा स्थित संविलियन स्कूल में बुधवार को वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ, जिसके बाद छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।