झांसी: 20 और 21 मई को तीन ट्रेनों के समय में आंशिक परिवर्तन, जिला रेलवे विभाग ने दी जानकारी
Jhansi, Jhansi | May 16, 2025 20 और 21 मई को तीन ट्रेनों का आंशिक परिवर्तन आपको बतादे दिल्ली-अंबाला कैंट डबल लाइन सेक्शन पर करनाल स्टेशन पर नए ईआई पैनल के निर्माण के लिए यातायात ब्लॉक के कारण गाड़ियों का आंशिक निरस्तीकरण और मार्ग परिवर्तन करने का निर्णय रेलवे प्रशासन ने लिया है। इसलिए ट्रेन 11841 खजुराहो-कुरुक्षेत्र 20 मई को पानीपत स्टेशन तक ही जाएगी।