झांसी: बबीना थाने की पीड़िता ने एसएसपी के पास पहुंचकर कहा- पुलिस ने सही धारा में मुकदमा दर्ज नहीं किया
Jhansi, Jhansi | May 16, 2025 बबीना थाना क्षेत्र के चर्च रोड की रहने वाली सेजल यादव ने शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर समय करीब 1:35 पर बताया कि पिछली 14 मई को रात मे उसका पति विकास यादव शराब के नशे मे घर आया और शराब पीने लगा और चिकन खाने की डिमांड करने लगा। सेजल ने बताया कि जब उसने चिकन के लिए माना किया तो उसके साथ गाली गलौज करते हुए पति ने मारपीट करदी।