झांसी: बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने पीएचडी पाठ्यक्रम में ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ाई, अब 24 मई तक भर सकेंगे फॉर्म
Jhansi, Jhansi | May 16, 2025 बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने पीएचडी पाठ्यक्रम में ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ा दी है। अब 24 मई तक पीएचडी का फॉर्म भर सकेंगे। प्रवेश परीक्षा के लिए संशोधित तिथि अलग से घोषित की जाएगी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने 46 विषयों में पीएचडी करने के लिए ऑनलाइन आवेदन 27 मार्च को खोले थे। अंतिम तिथि 27 अप्रैल निर्धारित की गई थी।ऑनलाइन आवेदन के लिए 24 मई तक तिथि बढ़ा दी गई है।