कुडू: कुडू प्रखंड में सलगी-चापी मुख्य मार्ग बदहाल, ग्रामीणों का आना-जाना हुआ मुश्किल
लोहरदगा जिला के कुडू प्रखंड अंतर्गत सलगी से चापी को जोड़ने वाली मुख्य सड़क की जर्जर स्थिति को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखी जा रही है। बुधवार दोपहर लगभग 1:30 बजे जब जायजा लिया गया तो देखा गया कि सड़क की हालत काफी खराब हो चुकी है, जिससे लोगों को आने-जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।