बरेली: बारादरी थाना क्षेत्र के सूफी टोला में सौदा देने से मना करने पर दबंगों ने एक दुकानदार को जमकर पीटा, मुकदमा हुआ दर्ज
बारादरी थाना क्षेत्र के सूफी टोला में दबंगों ने दुकानदार को जमकर बेरहमी से पीट दिया। दुकानदार ने दबंगों को सौदा देने से मना कर दिया। इसी बात से दबंग आग बबूला हो गए। दुकानदार की जमकर पिटाई लगा दी। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।