बरेली: इज्जत नगर थाना पुलिस पर लगा सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को गिरफ्तार न करने का आरोप, मामले की एसएसपी से हुई शिकायत
इज्जत नगर थाना पुलिस पर लगा सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को गिरफ्तार न करने का आरोप। किशोरी के पिता ने मामले की शिकायत एसएसपी से की है। एसएसपी ने तत्काल थाना पुलिस को मामले में जांच के बाद कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है। वहीं थाना पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दि है।