बरेली: बारादरी थाना क्षेत्र के चक महमूद में टुकटुक वाहन खड़ा करने के विवाद में दबंगों ने एक युवक को जमकर पीटा, मुकदमा दर्ज
बारादरी क्षेत्र के चक महमूद में दबंगों द्वारा एक युवक को जमकर पीटा गया है। लाठी डंडों से युवक की जमकर पिटाई की गई है। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी शिकायत थाना पुलिस से की गई है। थाना पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है आरोपियों की तलाश की जा रही है जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।