बरेली: थाना सुभाषनगर क्षेत्र की मढ़ीनाथ चौकी के पीछे रहने बाला युवक हुआ लापता,पुलिस ने गुमशुदगी की दर्ज
थाना सुभाषनगर क्षेत्र की मढ़ीनाथ चौकी के पीछे रहने वाली लीलावती और उसके पति ने बताया कि उनका बेटा रविंद्र 25 अगस्त की शाम 5 बजे घर से बिना बताए कहीं लापता हो गया है। लीलावती ने बताया कि उनका बेटा मानसिक रूप से कमजोर है और काफी समय से बीमार भी चल रहा है। उसके लापता होने के बाद उसको काफी तलाशा लेकिन उसकी कोई जानकारी नहीं मिली, पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की।