बबेरू: पिंडारन गांव के पास बाइक सवार दो लोग अनियंत्रित होकर गिरे, गंभीर रूप से घायल, एक को जिला अस्पताल किया गया रिफर
Baberu, Banda | Apr 10, 2026 मरका थाना क्षेत्र के पिंडारन गांव के पास शुक्रवार की शाम बाइक सवार दो लोग अनियंत्रित होकर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद एक को जिला अस्पताल रिफर कर दिया। वही दूसरे घायल का उपचार किया गया है।