बरेली: गोपाल नगर संजय नगर के रहने वाले व्यक्ति ने दबंगों पर लगाया बेटे के साथ मारपीट का आरोप
बारादरी थाना क्षेत्र के गोपाल नगर संजय नगर में दबंगों ने एक युवक को जमकर बेरहमी से पीट दिया। जिसकी शिकायत थाना पुलिस से की गई लेकिन थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। व्यक्ति ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर मामले की शिकायत की है ।वही तत्काल एसएसपी बरेली में थाना पुलिस को मामले में जांच के बाद कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।