बरेली: फरीदपुर थाना क्षेत्र में तमंचे के बल पर महिला के साथ किया गया दुष्कर्म
फरीदपुर थाना क्षेत्र में एक महिला से तमंचे के बल पर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। जिसकी शिकायत उसने थाना पुलिस से भी की लेकिन थाना पुलिस द्वारा मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई। महिला ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर मामले की शिकायत की है। मामले में तत्काल थाना पुलिस को जांच के बाद कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है।