बरेली: फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र अलीपुर में मुकदमे में पुलिस नहीं कर रही गिरफ्तारी एसएसपी से शिकायत
फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के अलीपुर में मुकदमे में पुलिस गिरफ्तारी नहीं कर रही है। जिसकी शिकायत एसएसपी कार्यालय पहुंचकर व्यक्ति ने की है। थाना पुलिस पर मामले में कार्रवाई न करने का आरोप लगा है। जनसुनवाई कर रहे एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने तत्काल थाना पुलिस को मामले में जांच के बाद कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है। पुलिस ने मामले मेंछानबीन शुरू कर दी है।