मुरलीगंज: दिवा गस्ती के दौरान दो शराबी को किया गिरफ्तार , भेजा जेल
मुरलीगंज में शराबबंदी कानून के तहत पुलिस की कार्रवाई जारी है। सोमवार को दिवा गश्ती के दौरान पुलिस ने शराब के नशे में हंगामा कर रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रायभीर वार्ड-11 निवासी गुड्डू कुमार और वार्ड-09 निवासी झुनझुन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी