गुण्डरदेही: 20 जुलाई को गुण्डरदेही के माता शीतला मंदिर में मनाया जाएगा माता जुड़वास, तैयारियां पूरी
गुण्डरदेही। नगर स्थित प्राचीन माता शीतला मंदिर में 20 जुलाई को श्रद्धा और भक्ति के साथ माता जुड़वास का पर्व मनाया जाएगा। इस आयोजन की सभी तैयारियां मंदिर समिति के सदस्यों द्वारा पूरी कर ली गई हैं। मंदिर समिति के अनुसार, हर वर्ष गांव की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं जनकल्याण की कामना के साथ माता शीतला मंदिर में माता जुड़वास के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया जाता है। इस धार्मिक परंपरा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर माता का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।आयोजन के दिन सुबह से ही विभिन्न सेवा भजन मंडलियों द्वारा भक्ति गीतों और सेवा भजनों की प्रस्तुति होगा