कैराना: कांधला क्षेत्र में दो ई-रिक्शाओं की भिड़ंत, एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ
कांधला थाना क्षेत्र के भभीसा गांव ईंट भट्ठे के निकट सड़क हादसा सामने आया है। सोमवार दोपहर करीब तीन बजे मिली जानकारी के अनुसार, ईंट भट्ठे के निकट दो रिक्शाओं की भिड़ंत हुई है, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई और एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची। इसके बाद घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया।