छिबरामऊ: सैय्यद वाडा का रहने वाला युवक अपने दरवाजे पर खड़ा था, कुछ लोगों ने गाली-गलौज कर लाठी-डंडों से की मारपीट, दी तहरीर
छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के सैय्यद वाडा का रहने वाला एक युवक अपने दरवाजे पर खड़ा था। तभी वहां पर कुछ लोग आए और युवक के साथ गाली गलौज करने लगे जिसे युवक ने विरोध किया तो उक्त लोगों ने युवक को लाठी डंडों से की मारपीट कर उसे घायल कर दिया। घायल युवक गुरुवार की दोपहर 1:20 पर कोतवाली पहुंचा जा उसने प्रभारी निरीक्षक को प्रार्थना पत्र सौपा और कार्रवाई की मांग की।