हुसैनाबाद: हुसैनाबाद के नए एसडीओ से मिला युवा मंच, विकास और जनसमस्याओं पर हुई चर्चा ।
हुसैनाबाद के नवपदस्थापित एसडीओ समीर अल्फ्रेड मुर्मू को आदर्श युवा जागृति मंच, जपला के पदाधिकारियों ने स्वागत एवं अभिनंदन किया। मंच के प्रतिनिधिमंडल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। मुलाकात के दौरान मंच के सदस्यों ने हुसैनाबाद क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं, नागरिक सुविधाओं और विकास से जुड़े लंबित मुद्दों से एसडीओ को अवगत कराया।