मिहोना: ररी गाँव के पास भीषण सड़क हादसा: चार पहिया वाहन और ट्रैक्टर-ट्रॉली की आमने-सामने टक्कर
Mihona, Bhind | Apr 18, 2026 मिहोना थाना क्षेत्र अंतर्गत ररी गांव के पास शनिवार की रोज सुबह करीब 6 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां चार पहिया वाहन और ट्रैक्टर-ट्रॉली की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई, जिससे ट्रैक्टर के कई टुकड़े हो गए।हादसे के दौरान पास में खड़ा एक छोटा पेड़ ट्रॉली के लिए वरदान साबित हुआ। पेड़ के सहारे ट्रॉली पलटने से बच गई, वरना नीचे खंती में गिरने से बड़ा हादसा हो