बेगूसराय: जिले में 22 लाख में से 20 लाख मतदाताओं का गणना प्रपत्र हुआ अपलोड
कारगिल भवन में डीएम तुषार सिंगला ने शुक्रवार की शाम 05:00 बजे प्रेसवार्ता आयोजित की. इस दौरान जिले में चल रही मतदाता पुनरीक्षण कार्य को लेकर बिंदुबार जानकारी दी. डीएम ने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण कार्य 26 जुलाई को समाप्त हो जायेगा. 25 जुलाई तक जिले के 22 लाख 45 हजार 144 मतदाताओं में से 20 लाख 78 हजार 865 मतदाताओं का गणना प्रपत्र अपलोड किया जा चुका है.