वंदे मातरम् पर संसद में शुरू हुई बहस के बीच शाही चीफ़ मुफ़्ती उत्तर प्रदेश मौलाना चौधरी इफ़राहीम हुसैन ने अलीगढ़ से एक महत्वपूर्ण बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् भारतवासियों के लिए अत्यंत सम्मानित गीत है और यह हमारी मातृभूमि के प्रति प्रेम और कृतज्ञता का प्रतीक है।मौलाना ने कहा कि इस्लाम भी वतन की मोहब्बत को ईमान का हिस्सा मानता है।