नगर निगम आयुक्त दलीप कुमार के निर्देश पर निगम स्वास्थ्य विभाग अमले के द्वारा शहर मे सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी फैलाने पर चालानी कार्यवाही प्रस्तावित की जा रही है। निगम के अमले द्वारा शहर के माउंट पब्लिक स्कुल आवास नगर के द्वारा स्कुल परिसर के बाहर कचरा जलाने एवं गंदगी फैलाने पर रूपये 5 हजार की कार्रवाई की है।