बांधवगढ़: घोगरी घाट में ट्रैक्टर पलटा, चालक घायल ज़िला अस्पताल में भर्ती | बाइक से टकराकर युवक गंभीर घायल
उमरिया जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क हादसों ने इलाके में हड़कंप मचा दिया।पहली घटना तुम्मादादर और धवइहर के बीच की है, जहां हिलोड़ी निवासी 30 वर्षीय रामबहादुर सिंह की बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। बताया जा रहा है कि युवक निगहरी से अपनी बाइक का मेंटेनेंस कराकर वापस घर लौट रहा था, तभी अचानक संतुलन बिगड़ गया और हादसा हो गया।