अरवल: परासी सोन दीयारा क्षेत्र में शराब के खिलाफ परासी थाना व एएलटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 3000 लीटर जावा महुआ नष्ट
Arwal, Arwal | Jun 18, 2026 परासी थाना क्षेत्र में शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत परासी थाना पुलिस एवं ए.एल.टी.एफ. टीम ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई की। अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर अवैध शराब निर्माण में प्रयुक्त लगभग 3000 लीटर जावा महुआ को विनष्ट किया गया। साथ ही शराब बनाने के लिए संचालित दो भट्टियों को भी ध्वस्त कर दिया गया।