मड़िहान: राजगढ़ थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में घर में दिखा दुर्लभ पैगोलीन वन्य जीव, ग्रामीणों ने पकड़ा और वन विभाग को सौंपा
राजगढ़ थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में शनिवार रविवार की देर रात एक दुर्लभ वन्य जीव दिखाई देने से हड़कंप मच गया गांव निवासी राम सजीवन यादव के घर के परिसर में देखा गया। परिवार की सदस्यों ने जब इस जीव को देखा तो घबरा गए और तुरंत आसपास के लोगों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने सावधानी बरतते हुए वन जीव को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया वन विभाग टिम को सूचना दी।