मऊगंज: मऊगंज बाईपास पर स्कूटी फिसलने से बड़ा हादसा टला, हेलमेट ने हल्का पटवारी और सहेली की जान बचाई
Mauganj, Rewa | Jan 5, 2026 मऊगंज बाईपास पर आज सोमवार शाम एक बड़ा हादसा टल गया। नईगढ़ी तहसील क्षेत्र के कोरिगवा गांव में पदस्थ हल्का पटवारी पूनम मीणा अपनी सहेली के साथ स्कूटी से मऊगंज की ओर जा रही थीं। शाम करीब 5 बजे बाईपास के पास स्कूटी अनियंत्रित होकर फिसल गई जिससे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गईं।संयोग से उसी समय यातायात प्रभारी नरेश प्रताप सिंह अपनी टीम के साथ मौके से गुजर रहे थे।