शाहजहांपुर: मदनापुर थाने पर आयोजित थाना दिवस में प्रभारी निरीक्षक ने फरियादियों की सुनीं समस्याएं
शाहजहांपुर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर मदनापुर थाने पर आयोजित किए गए थाना दिवस में प्रभारी निरीक्षक अश्विनी कुमार द्वारा थाने पर आने वाले फरियादियों की समस्याओं को सुनकर निस्तारण के निर्देश दिए गए। थाना दिवस के दौरान क्षेत्रीय हलका इंचार्ज एवं लेखपाल की टीम बनाकर मौके पर जांच कर निस्तारण के निर्देश दिए गए।